पहलगाम हमले की अफगानिस्तान ने की खुलकर निंदा, जयशंकर बोले – भारत-अफगान दोस्ती अडिग 

 

 

TMP : भारत और अफगानिस्तान के संबंधों में विश्वास और सहयोग की भावना एक बार फिर उजागर हुई है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार शाम अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी से फोन पर बातचीत की, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई।

जयशंकर ने इस संवाद को “अच्छी बातचीत” बताया और मुत्ताकी द्वारा हमले की निंदा को तहे दिल से सराहनीय कहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि—

“भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास फैलाने वाली झूठी रिपोर्टों को अफगान विदेश मंत्री ने स्पष्ट रूप से खारिज किया है। यह हमारे आपसी भरोसे और पारंपरिक मित्रता का प्रमाण है।”

सहयोग और विकास की दिशा में चर्चा

बातचीत में दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, विकास कार्यों में भारत के समर्थन, और भविष्य में साझेदारी के नए आयामों पर भी चर्चा की। जयशंकर ने भरोसा दिलाया कि अफगान जनता की जरूरतों के लिए भारत का समर्थन हमेशा बना रहेगा।

इस संवाद ने साफ कर दिया कि दहशतगर्दी के खिलाफ लड़ाई में भारत अकेला नहीं है, और दक्षिण एशिया में शांति व स्थिरता के लिए साझेदार देश भारत के साथ खड़े हैं।

(Visited 911 times, 1 visits today)