नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में आई आपदा और अतिवृष्टि से सड़कों व पुलों को हुए व्यापक नुकसान की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री धामी ने विशेष रूप से धराली क्षेत्र में हुए बड़े नुकसान का उल्लेख करते हुए सड़कों और पुलों की शीघ्र मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने राज्य के अन्य प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए केंद्र से त्वरित मदद की आवश्यकता जताई।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक सहायता राज्य को प्रदान की जाएगी।
Related posts:
मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सख्त हुए सीएम धामी, बोले- सुरक्षा भी जरूरी, पर्यटन भी बढ़े
संभल हिंसा पर विहिप का तीखा हमला: "दंगाइयों पर लगे रासुका, नुकसान की भरपाई हो"
रेशम उत्पादन से दिव्यांग सेवा तक – SGRR विश्वविद्यालय के छात्रों का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण
प्रगति मैदान में चल रहे भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पैवेलियन हॉल नं-5 में कर रह...
सीएम धामी सख्त: 15 जून तक जारी हों सभी शासनादेश, PERT चार्ट से होगी मॉनिटरिंग
(Visited 333 times, 1 visits today)

