देहरादून: भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर दो दिवसीय संयुक्त कार्य समूह (JWG) की 14वीं बैठक गुरुवार से देहरादून में शुरू हो गई। 20 और 21 अगस्त को होने वाली इस बैठक में दोनों देश सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।
बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाल की ओर से गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं।
दोनों पक्षों के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर प्रबंधन को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
Related posts:
साहित्यकारों को मिलेगा ‘साहित्य भूषण’ और ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ सम्मान – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड में SIR अभियान शुरू, सोमवार से घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाताओं को बांटेंगे गणना फार्म
पुस्तकों से जुड़ेंगे वोटर: विश्व पुस्तक दिवस पर मतदाता जागरूकता की अनूठी पहल, सभी जिलों में होंगे रच...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, चार राज्यों के मुख्...
मदरसों की संबद्धता पर सरकार सख्त, अब हर जिले में होगी सीधी निगरानी
(Visited 597 times, 1 visits today)
