राजस्व लक्ष्य पर फोकस: मुख्य सचिव ने विभागों को दी सख्त हिदायत, समयबद्धता से करें राजस्व वृद्धि का लक्ष्य पूरा

 

 

 

देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में 2025-26 के लिए राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को तय करने और मौजूदा वित्तीय वर्ष के शेष राजस्व को समय पर पूरा करने के लिए समीक्षा बैठक की।

बैठक में उन्होंने सभी विभागों को राजस्व लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से उन विभागों को आंतरिक समीक्षा और मंथन करने की सलाह दी जो राजस्व प्राप्ति में अपेक्षाकृत पीछे चल रहे हैं।

वन विभाग को अन्य राज्यों और देशों के मॉडल का अध्ययन करने की हिदायत दी गई है ताकि राजस्व वृद्धि की संभावनाओं को बेहतर किया जा सके। साथ ही, एसजीएसटी डाटा शेयरिंग के लिए आईटीडीए को अगले वित्तीय वर्ष से पहले समेकित आईटी समाधान विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को आगामी बजट प्रस्तावों पर तेजी से काम कर समय पर भेजने की हिदायत दी। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और अन्य प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 
(Visited 1,219 times, 1 visits today)