देहरादून में 1 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

photo- etv bharat

 

 

 

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और National Disaster Alert Portal द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 1 सितंबर 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने तथा अत्यंत तीव्र वर्षा दौर की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक आने वाली बाढ़ जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है। एहतियातन जिला प्रशासन ने जनपद के सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 1 सितंबर 2025 (सोमवार) को अवकाश घोषित कर दिया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का पालन सभी संस्थानों में सुनिश्चित कराया जाए। यह आदेश छात्र-छात्राओं के साथ ही विद्यालयों के समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा।

(Visited 241 times, 1 visits today)