TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने हादसे को देश और दुनिया के लिए बेहद पीड़ादायक बताते हुए कहा, “इस कठिन समय में उत्तराखंड सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।” उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल जानमाल का नुकसान करती हैं, बल्कि पूरे देश को गहरे दुःख में डाल देती हैं।
इस भावपूर्ण क्षण में मुख्यमंत्री की ओर से साझा की गई संवेदना राज्य की सहृदयता और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Related posts:
कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी का जलवा, सांस्कृतिक विरासत और रोमांच का अद्भुत संगम
बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों पर भड़के सीएम धामी, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर सख्त डेडलाइन
सेना ने रक्षा मंत्रालय को स्वदेशी कंपनियों से 400 होवित्जर तोपें खरीदने के लिए भेजा प्रस्ताव
देवभूमि में नारी शक्ति का सम्मान- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रजत जयंती सत्र में भरी उत्साह की नई ऊ...
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट"
(Visited 256 times, 1 visits today)

