“संस्कृति, विकास और आस्था का संगम: मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया पुगराऊँ महोत्सव का शुभारंभ, 5 लाख की सहायता राशि की घोषणा”
TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से पुंगराऊँघाटी महोत्सव समिति पाँखु, पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुगराऊँ महोत्सव का शुभारंभ किया। यह आयोजन आदिशक्ति माँ कोकिला कोटगाड़ी भगवती के आशीर्वाद से प्रारंभ हुआ, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय लोकसंस्कृति, खेल-कूद, शिक्षा और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना है।…

