चारधाम यात्रा 2025: श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा
देहरादून : चारधाम यात्रा 2025 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में यात्रा तैयारियों की गहन समीक्षा की और संबंधित जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यात्रा प्रबंधन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि…
