राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बाबा केदारनाथ धाम में किया रुद्राभिषेक, प्रदेश के विकास के लिए मांगा आशीर्वाद
रुद्रप्रयाग: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) मंगलवार सुबह प्रातः 8:45 बजे बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे और भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने विशेष रुद्राभिषेक पूजन कर विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि तथा उत्तराखंड राज्य के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। राज्यपाल ने इस अवसर पर धाम में चल रहे पुनर्निर्माण…
