उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है। आपको बता दें कि आज सुबह लगभग 5:30 बजे जनपद पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की कंपन से खिड़की दरवाजे हिलने लगे। जिसके बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आये।
नेशनल सीस्मोलोजी सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई है और भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 40 किमी दूर जमीन के पांच किमी नीचे बताया जा रहा है। भूकंप से जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है।
Related posts:
चारधाम यात्रा पर मौसम की बड़ी चुनौती, अगले 4 दिन भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई- पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने उम...
सीएम धामी ने पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
होर्मुज में ‘फाइनेंशियल नाकाबंदी’? टैंकरों की रफ्तार थमी, ग्लोबल एनर्जी सिस्टम पर मंडराया संकट
चारधाम यात्रा के समापन की तारीखें तय, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद
(Visited 73 times, 1 visits today)

