उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात लगातार आए भूकंप के तीन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। कल देर रात करीब 12:40 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया था। लोग भूकंप की बात कर ही रहे थे कि तभी 12:45 बजे भूकंप का दूसरा झटका आ गया। जिससे लोग सहम गए। इस भूकंप के झटके के बाद फिर करीब रात्रि 01:01 बजे भूकंप का तीसरा झटका आया । जिससे लोगों की आँखों की नींद उड़ गयी।
भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि का 12:45 बजे महसूस की गयी भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 मापी गयी है। जिसका केंद्र उत्तरकाशी के भटवारी……के सिरोर के जंगल में बताया जा रहा है। मगर भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार का कोई नुकसान की सूचना नहीं है।
Related posts:
चारधाम यात्रा में रचा इतिहास: धामी बने पहले सीएम जो चारों धामों के कपाट खुलने पर रहे स्वयं मौजूद, श्...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त 2 अगस्त को होगी जारी, उत्तराखंड के 8.29 लाख किसानों को...
Budget 2026: क्या खत्म होने की राह पर पुराना इनकम टैक्स सिस्टम? नए टैक्स ढांचे को लेकर बढ़ते संकेत
ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी पर सीएम धामी सख्त, दिए ये निर्देश
सिलक्यारा सुरंग के अवरुद्ध हिस्से में 6 इंच की पाइपलाइन ड्रिलिंग पूर्ण
(Visited 122 times, 1 visits today)

