उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात लगातार आए भूकंप के तीन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। कल देर रात करीब 12:40 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया था। लोग भूकंप की बात कर ही रहे थे कि तभी 12:45 बजे भूकंप का दूसरा झटका आ गया। जिससे लोग सहम गए। इस भूकंप के झटके के बाद फिर करीब रात्रि 01:01 बजे भूकंप का तीसरा झटका आया । जिससे लोगों की आँखों की नींद उड़ गयी।
भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि का 12:45 बजे महसूस की गयी भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 मापी गयी है। जिसका केंद्र उत्तरकाशी के भटवारी……के सिरोर के जंगल में बताया जा रहा है। मगर भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार का कोई नुकसान की सूचना नहीं है।
Related posts:
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने अर्पित की श्रद्धांजलि
31 मई को तम्बाकू मुक्त उत्तराखंड की शपथ लेंगे, पांच लाख लोगः डॉ0 धन सिंह रावत
उत्तराखंड (सीएयू) माहिम वर्मा सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, युवा क्रिकेटर से मारपीट सहित 10 लाख...
40 जिंदगियों को बचाने के लिए नॉर्वे और थाईलैंड की विशेष टीमों की ली जा रही मदद
देशभर में मौसम ने बदली करवट: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
(Visited 122 times, 1 visits today)

