एक बार फिर उतराखंड पुलिस देवदूत बनकर जनता के सामने आई है । ताजा मामला आज श्रीनगर का है यहां अलकनन्दा नदी पर बने श्रीनगर जलविधुत परियोजना की झील में एक युवती ने छलांग लगा दी कुछ देर तक तो युवती डूबती रही लेकिन थोड़ी देर में युवती बचाओ बचाओ की आवाज़ लगाने लगे जिसपर वहां श्रीनगर परियोजना में कार्यरत लोगो की नज़र उस युवती पर पड़ी, तत्काल वहां तैनात कर्मियों ने इस बात की सूचना पुलिस जो दी। पुलिस की जल पुलिस ,पीएससी के जवान घटना स्थल पहुचे और झील में तैरते हुए पुलिस के गोताखोरों ने युवती को डूबने से बचाया और उसका सुरक्षित रेसक्यू किया। युवती मूल रूप से अल्मोड़ा के खजांची मुहल्ले की रहने वाली है युवती की उम्र 24 साल बताई जा रही है। कुछ वर्ष पूर्व युवती गढ़वाल विवि में ही पढ़ती थी। यहां वो विवि के एक छात्र संगठन में भी सक्रिय थी। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते तनाव में आकर उसने ये कदम उठाया था फिलहाल युवती को इलाज के लिए बेस अस्पताल भर्ती किया गया है।
श्रीनगर- जीवीके परियोजना झील में डूब रही युवती को पुलिस ने बचाया
उत्तराखंड (सीएयू) माहिम वर्मा सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, युवा क्रिकेटर से मारपीट सहित 10 लाख...
CM धामी ने किया क्रांति दिवस मेले का शुभारंभ
जल्द टोल नाके हो जाएंगे बंद, टोल टैक्स वसूली की नई तकनीक होगी लागू
उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा के लिए डॉ0 कल्पना सैनी ने भरा नामांकन
CM पुष्कर सिंह धामी और पूर्व CM हरीश रावत शुरूआती मतगणना में आगे
(Visited 32 times, 1 visits today)

