
सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत की सीट की बात करें तो पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव मैदान में उतरे हैं जिनका मुकाबला इस बार कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से है। जबकि हरीश रावत खिलाफ लालकुंआ सीट से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट चुनाव मैदान में खड़े हैं। चुनाव मतगणना के शुरूआती रूझान में सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत दोनों ही अपने- अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहें हैं। राजनैतिक जानकारों की माने तो दोनों ही मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं। और दोनों ही राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए इन दोनों नामों को प्राथमिकता दे सकती है। भाजपा- कांग्रेस दोनों ही दल प्रदेश में बहुमत से जीतकर सरकार बनाने का दावा कर रहें हैं लेकिन सही स्थिती का अंदाजा पूरी मतगणना के बाद ही हो पायेगा।
Related posts:
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, लगातार की जाए मॉनिटरिंग: सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर, शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को ...
ट्रांसफर प्रक्रिया में नहीं चलेगी, कोई सिफारिश- डॉ0 धन सिंह रावत
लालकुआं सीट पर लहराएगा भगवा ,हरीश रावत 14000 वोट से पीछे
सरकार दैनिक वेतन कर्मी महिलाओं को भी अब मातृत्व अवकाश देने का कर रही विचार- डा. प्रेमचंद अग्रवाल
(Visited 42 times, 1 visits today)

