पांच साल की बच्ची हत्याकांड की विवेचना करने वाले SI लोकेन्द्र बहुगुणा को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। सीआईडी देहरादून में तैनात बहुगुणा को यह सम्मान एक चुनौतीपूर्ण आपराधिक मामले की प्रभावी और वैज्ञानिक विवेचना के लिए दिया गया है।

यह मामला वर्ष 2021 में देहरादून में पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा था। मामले की विवेचना के दौरान उप निरीक्षक बहुगुणा ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया। उनकी विवेचना के परिणामस्वरूप अभियुक्त को न्यायालय से 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने भी इसे विवेचना के क्षेत्र में उनकी पेशेवर दक्षता और समर्पण का सम्मान बताया है।

(Visited 7 times, 1 visits today)