देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, धार्मिक आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास विकास के साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाओं को भी सशक्त करना है। करवा चौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।
Related posts:
अल्मोड़ा के मैग्नेसाइट उद्योग को चार माह के लिए संचालन की अनुमति, 500 परिवारों को राहत
चार धाम यात्रा के दौरान, यात्रियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
रुड़की: मां बेटी गैंगरेप मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, बीती 25 तारीख को हुई थी वारदात
राज्य में चारधाम यात्रा के संचालन और मेलों के आयोजन व्यवस्था हेतु गठित समिति ने सीएम को संस्तुति सौं...
SGRRU में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर रचनात्मक अभिव्यक्ति की धूम, निबंध प्रतियोगिता में दिखी विद...
(Visited 9 times, 9 visits today)

