उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के संचालन और मेलों के आयोजन व्यवस्था के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने अपनी संस्तुति सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। समिति द्वारा प्रदेश में संचालित हो रही समस्त यात्राओं के भविष्य में सुचारू और निर्बाध रूप से संचालन के लिए और राज्य में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर होने वाली यात्राओं को सुगम बनाने के लिए अपनी संस्तुति दी गई है।
यह भी पढ़ें – अध्यक्ष ओम बिरला ने नियम में किया संशोधन, अब लोकसभा में शपथ के दौरान सदस्य नहीं लगा सकेंगे नारे
अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों में सचिव सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, अपर पुलिस महानिदेशक(कानून व्यवस्था) ए0पी0 अंशुमन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल मण्डल के0एस0 नगन्याल शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Related posts:
खादी ग्रामोद्योग आयोग और SGRR विश्वविद्यालय ने छात्रों को सिखाया स्वरोजगार का मंत्र"
छापा मारने पहुंची आबकारी टीम के साथ स्थानीय लोगों ने की मारपीट, दो लोग गिरफ्तार
BJP के सातों मोर्चों की प्रदेश टीम को मिला अंतिम रूप, 15 जनवरी तक जिला-मंडल स्तर पर भी गठन पूरा: महे...
उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने सभी विभागों के लिए साझा डैशबोर्ड बनाने के दिए...
सांसद खेल महोत्सव समापन पर सीएम धामी: बोले—खेल ही सशक्त और आत्मविश्वासी भारत की पहचान
(Visited 977 times, 1 visits today)

