Site icon The Mountain People

अंकिता को न्याय, दुष्यंत गौतम की बर्खास्तगी की मांग; महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला

 

 

 

घंटाघर पर प्रदर्शन, ज्योति रौतेला बोलीं—न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

देहरादून: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने देहरादून के घंटाघर पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दशहरे पर दुष्यंत गौतम का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाते हुए मामले में स्थिति स्पष्ट करने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। रौतेला ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में ठोस कदम उठाने से बच रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर समझौता नहीं किया जाएगा। महिला कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला ढोंडियाल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version