देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं। आर्य ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत विधानसभा के प्रभारी सचिव के समक्ष अपना नामांकन पत्र सौंपा।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई।
Related posts:
उत्तराखंड के स्कूलों में श्रीमद्भगवद्गीता, लोककला और नैतिक शिक्षा होगी पाठ्यक्रम का हिस्सा, हर जिले ...
उत्तराखंड के सपूत ने अमेरिका में लहराया परचम: वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में मुकेश पाल ने जीते रजत ...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त 2 अगस्त को होगी जारी, उत्तराखंड के 8.29 लाख किसानों को...
देवभूमि में वित्तीय मंथन: 16वें वित्त आयोग की टीम देहरादून पहुंची, ढोल-दमाऊ के साथ हुआ पारंपरिक स्वा...
'आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था', संविधान हत्या दिवस पर बोले सीएम धामी
(Visited 6 times, 2 visits today)

