Site icon The Mountain People

तिरंगे के साथ गूंजा कर्तव्य का संदेश, सूचना विभाग में DG बंशी धर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

 

 

 

 

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया गया। विभाग के महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने तिरंगा फहराकर अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का सम्मान तभी सार्थक है, जब हर व्यक्ति अपने दायित्वों को ईमानदारी, पारदर्शिता और पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाए।

महानिदेशक ने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों से जनहित से जुड़े कार्यों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनीया, अर्चना सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 
Exit mobile version