खरगे की हल्द्वानी रैली आज, शहर में बदला ट्रैफिक प्लान; जानिए कहां होगी पार्किंग

 

 

 

हल्द्वानी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। भीड़ और ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित रखने के लिए विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, रामपुर रोड से आने वाले वाहनों की पार्किंग एचएन इंटर कॉलेज में होगी। बरेली रोड से आने वाले वाहनों को लक्ष्मी शिशु मंदिर, मंगलपड़ाव में खड़ा किया जाएगा।

खटीमा और सितारगंज की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गोलापार स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) फिटनेस सेंटर के सामने सड़क के बाईं ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को ठंडी सड़क (नहर मार्ग) और खालसा इंटर कॉलेज मैदान में पार्क किया जाएगा।

इसके अलावा कालाढूंगी और रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को जेल रोड तिराहे से होकर पर्वतीय उत्थान मंच और लगन गार्डन में पार्क कराया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, यातायात नियमों का अनुपालन करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि जनसभा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

 
 
(Visited 50 times, 50 visits today)