
भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले पूर्व पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बाबा केदार की डोली को पैदाल मार्ग से होते हुए केदारनाथ धाम ले जाया जायेगा। जिसकी शुरूआत 1 मई को ऊखीमठ स्थित भगवान भैरवनाथ की पूजा से होगी। बदरी केदार समिति के अधिकारी कर्मचारी के साथ ही हक- हकूकधारी और भक्तों की टोली के साथ भगवान केदार की डोली 2 मई को ऊखीमठ से केदार धाम के लिए प्रस्थान करेगी। ऊखीमठ में 1 मई को सर्वप्रथम कालभैरव की पूजा के बाद 2 मई को बाबा की डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी जबकि 3 मई को डोली फाटा, 4 मई को गौरीकुंड और 5 मई को बाबा केदार की पंचमुखी डोली पैदाल मार्ग से होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी। जहां 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर बाबा के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए जायेंगे।
Related posts:
ऋषिकेश में शिवपुरी के पास 2 युवक गंगा में डूबे, एसडीआरएफ का सर्चिंग ऑपरेशन जारी
केन्द्र सरकार द्वारा प्रथम चरण में उत्तराखंड के 142 पीएम-श्री-स्कूलों को मिली स्वीकृति
बीजेपी का आयुष्मान भव: अभियान जारी, अब वोटर आईडी से भी बन रहे आयुष्मान कार्ड
विधानसभा सत्र के दौरान अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन रहेगा मुस्तैद-DGP अशोक कुमार
उत्तराखण्ड में गर्मी का रेड अलर्ट जारी, हिमालयी, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वनाग्नि व हिमस्खलन का खत...
(Visited 21 times, 1 visits today)

