बागेश्वर- शिवरात्रि के दिन बागेश्वर स्थित बाघनाथ मंदिर में भक्त दूर दूर से भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आये हुए हैं। भक्तों का मानना है आज के दिन भगवान शंकर से जो भी मांगो भगवान शिव उसे जरूर पूरी करते हैं।

सोमवार को बागनाथ मंदिर भोलेनाथ के जय जयकारों से गूंज उठी। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन माह की शिवरात्रि के मौके पर भगवान शंकर के दर्शन का विशेष महत्व है। सुबह से ही भक्त भगवान के दर्शनों के लिए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहें हैं। आज के दिन बाघनाथ जी के दर्शनों से भक्तों की सभी मनाकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता है कि जो शिवरात्री के दिन शिव पार्वती के एक साथ दर्शन करता है उसके जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं। पूजा के दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। आज पूरे देश भर में शिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
बाघनाथ दर्शन के लिए मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए, कलरफुल पेंटिंग से सजेंगी देहरादून की सड़कें
सीएम धामी ने दिए आदेश, मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में अब, मिट्टी के गिलास में ही मिलेगी चाय
नशे की हालत में गदेरे में गिरा शख्स, सिर पर आयी गंभीर चोट
बद्री केदार मंदिर समिति ने बढ़ायी मंदिर दर्शन की अवधि, श्रद्धालु देर तक कर पाएंगे भगवान के दर्शन
डॉ0 कल्पना सैनी : बीजेपी संगठन की पसंद और RSS के भरोसे ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
(Visited 30 times, 1 visits today)

