TMP: दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभर रहा है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरती है।
प्रमुख विशेषताएं:
- कुल लंबाई: 213 किलोमीटर
- कुल लागत: ₹11,963 करोड़
- 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
- यात्रा समय: अब दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र 2.5 घंटे में
पर्यावरण संरक्षण पर विशेष फोकस:
- 12 किमी लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर (एशिया का सबसे लंबा)
- 200 मीटर लंबे 2 एलिफेंट अंडरपास
- 6 एनिमल पास
- 20 किमी वन क्षेत्र इस प्रोजेक्ट में शामिल
- 1.95 लाख पेड़ों का प्रतिपूरक वृक्षारोपण
- 33,840 पेड़ों का कटान आधुनिक तकनीक से बचाया गया
इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती:
- 370 मीटर लंबी सुरंग (डाटकाली के पास)
- 2 रेलवे ओवरब्रिज (ROB)
- 10 पुल
- 7 इंटरचेंज
अतिरिक्त लाभ:
- लगभग 19% ईंधन की बचत का अनुमान
- तेज, सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव
यह एक्सप्रेसवे न केवल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि विकास और पर्यावरण संतुलन के बीच एक आदर्श उदाहरण भी पेश करेगा।
Related posts:
कांग्रेस के केंद्रीय नेता उत्तराखंड में कर रहे सियासी पर्यटन, जनता अब भ्रम में नहीं आने वाली: महेंद्...
देहरादून में जश्न का महापर्व: बिहार में डबल इंजन की प्रचंड जीत पर होली-दिवाली संग मनाई खुशियां
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी-जयंती और शास्त्री-जयंती पर दी श्रद्धांजलि
हिमाचल की आर्थिक बदहाली पर BJP का कांग्रेस पर हमला, 'खटाखट पैसे नहीं, फटाफट दिवाला आ गया'
सीएम धामी ने एम्स में आयोजित 05 दिवसीय कल्चरल एण्ड स्पोर्टस पायरेक्सिया-2023 का किया शुभारंभ
(Visited 3,261 times, 1 visits today)

