नई टिहरी: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा टिहरी झील में आयोजित 25वें अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर रोमांचक मुकाबले पेश किए। रोइंग प्रतियोगिता की 2000 मीटर रेस में विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र बलों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
पुरुष और महिला वर्गों में हुए मुकाबलों में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण और 3 रजत पदक अपने नाम किए। वहीं असम राइफल्स ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर अपनी मजबूती दिखाई।
पुरुष वर्ग में कड़ा मुकाबला
2000 मीटर सिंगल स्कल्स रेस में असम राइफल्स ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने रजत और राजस्थान पुलिस ने कांस्य पदक हासिल किया।
डबल्स स्कल्स रेस में असम राइफल्स ने स्वर्ण, सशस्त्र सीमा बल ने रजत और उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांस्य पदक जीता।
क्राकलेस पियर्स रेस में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने स्वर्ण, ITBP ने रजत और सीमा सुरक्षा बल ने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं क्राकलेस फोर्स रेस में ITBP ने स्वर्ण, CISF ने रजत और BSF ने कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन
महिला वर्ग की 2000 मीटर सिंगल स्कल्स रेस में CISF ने स्वर्ण, ITBP ने रजत और BSF ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
डबल स्कल्स में ITBP ने स्वर्ण, असम राइफल्स ने रजत और CISF ने कांस्य पदक जीता।
क्राकलेस पियर्स रेस में BSF ने स्वर्ण, ITBP ने रजत और उड़ीसा राइफल्स ने कांस्य पदक हासिल किया।
क्राकलेस फोर्स रेस में ITBP ने स्वर्ण, SSB ने रजत और असम राइफल्स ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ी।
टिहरी झील में आयोजित यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के जोश, टीमवर्क और साहस का शानदार प्रदर्शन बनकर उभरी है, जहां देशभर की सुरक्षा बलों ने अपनी फिटनेस और कौशल का बेहतरीन परिचय दिया।