मुख्यमंत्री धामी ने बद्रीनाथ–केदारनाथ एवं नंदा राजजात यात्रा से जुड़े विकास कार्यों को दी मंजूरी

 

 

 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अंतर्गत विकासखण्ड ज्योर्तिमठ स्थित बद्रीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थायी हैलीपैड के प्लेटफॉर्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण कार्यों हेतु ₹1.74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

इसके साथ ही श्री केदारनाथ धाम में जीएमवीएन के समीप स्थित हैलीपैड के सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹39.40 लाख की स्वीकृति दी गई है।

नंदा राजजात यात्रा-2026: पार्किंग व विश्राम गृहों के लिए करोड़ों की स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नंदा राजजात यात्रा-2026 के सफल संचालन एवं यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न पड़ावों पर पार्किंग एवं विश्राम गृह निर्माण कार्यों के लिए कुल ₹4.60 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।

photo-piyu11patel

थराली, देवाल, कर्णप्रयाग व नारायणबगड़ में स्वीकृत कार्य

  • चौपड़ियों (थराली): शहीद भवानी दत्त इंटर कॉलेज परिसर में पार्किंग एवं विश्राम गृह (08 चौपहिया वाहन क्षमता) – ₹71.67 लाख

  • सरकोट (देवाल): 63 चौपहिया व 09 दुपहिया वाहन क्षमता पार्किंग, 02 कक्षीय विश्राम गृह व शौचालय – ₹1.14 करोड़

  • नौटी (कर्णप्रयाग): 37 चौपहिया व 48 दुपहिया वाहन क्षमता सरफेस पार्किंग – ₹42.39 लाख

  • मगोती (नारायणबगड़): 94 चौपहिया वाहन क्षमता सरफेस पार्किंग – ₹79.56 लाख

  • कांसुवा (कर्णप्रयाग): 43 चौपहिया वाहन क्षमता सरफेस पार्किंग – ₹64.23 लाख

  • कुलसारी (थराली): थराली–ग्वालदम मोटर मार्ग पर 89 चौपहिया वाहन क्षमता अस्थायी पार्किंग – ₹5.51 लाख

नंदानगर विकासखण्ड में स्वीकृत पार्किंग कार्य

  • ग्राम कनोल: स्थायी सतह पार्किंग (30 कार) – ₹33.65 लाख

  • ग्राम आला: अस्थायी सतह पार्किंग (13 कार) – ₹18.30 लाख

  • ग्राम रामणी: स्थायी सतह पार्किंग (28 कार) – ₹31.03 लाख

(Visited 6,571 times, 1 visits today)