देहरादून/टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की परमात्मा से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
सीएम धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपचार तथा राहत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।
Related posts:
मौसम का पूर्वानुमान, पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मुख्यमंत्री धामी ने बूथ पर लगाई लाइन, मां के साथ किया मतदान
मुख्यमंत्री ने दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ, अभियोजन विभाग को डिजिटल सशक्तिकरण व पुरस्कार योजना...
सिलक्यारा सुरंग के अवरुद्ध हिस्से में 6 इंच की पाइपलाइन ड्रिलिंग पूर्ण
फर्जी डिग्री से नियुक्त सहायक अध्यापकों को हाईकोर्ट से झटका, बर्खास्तगी पर राहत से इनकार
(Visited 1,222 times, 1 visits today)

