देहरादून/टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की परमात्मा से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
सीएम धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपचार तथा राहत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।
Related posts:
एस जयशंकर जर्मन विदेश मंत्री संग करेंगे बैठक ,दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी पर होगी चर्चा
बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों से हिंदुओं की मौत, राजनीतिक अस्थिरता के बीच मुख्य न्यायाधीश का...
भारी बारिश के बीच तीन दिन के लिए बंद केदारनाथ यात्रा, सोनप्रयाग में पुलिस-यात्रियों के बीच नोकझोंक क...
सीएम धामी के निर्देश पर देहरादून में अंडरग्राउंड पार्किंग योजना पर मंथन, ट्रैफिक जाम से राहत की तैया...
देहरादून को मिला विकास का नया आयाम: 188 करोड़ की 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
(Visited 1,222 times, 1 visits today)

