Site icon The Mountain People

ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के चैंपियन बने लक्ष्य सेन, CM धामी ने दी बधाई- कहा, ‘देश-प्रदेश का मान बढ़ाया’

 

 

 

TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन से फोन पर वार्ता कर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की और कहा कि यह जीत न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की मेहनत, लगन और अनुशासन ने एक बार फिर साबित किया है कि दृढ़ संकल्प से हर मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और देवभूमि उत्तराखंड का परचम बुलंद करते रहेंगे।

 

 

 

Exit mobile version