TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन से फोन पर वार्ता कर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की और कहा कि यह जीत न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की मेहनत, लगन और अनुशासन ने एक बार फिर साबित किया है कि दृढ़ संकल्प से हर मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।
मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और देवभूमि उत्तराखंड का परचम बुलंद करते रहेंगे।
Related posts:
न्यूट्रीशनल रेवोल्यूशन: उत्तराखंड के स्कूलों में मंडुआ-झंगोरा और मशरूम गार्डन की एंट्री!
टनकपुर से शिवधाम की ओर पहला कदम: CM धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को किया रवाना
पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत की करीबी दमयंती पर शासन ने कसा जांच का शिकंजा
सुरंग में फंसे श्रमिकों के परिजनों के आवागमन, रहने, खाने और मोबाइल का खर्चा देगी सरकार- CM धामी
श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर हुआ मंथन
(Visited 1,331 times, 1 visits today)
