TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की मंजूरी दी है। पहले चरण में नगर निगम पिथौरागढ़, नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) और नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) को शामिल किया गया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल 39.68 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इसमें देवभूमि रजत जयंती पार्क निर्माण हेतु 13.46 करोड़, गंगोत्री विहार नलकूप व अन्य कार्यों हेतु 2.22 करोड़, शिवालिक नगर जलापूर्ति योजना के पुनर्गठन हेतु 6.81 करोड़, अमृत 2.0 के तहत 3.25 करोड़, एएमआर वाटर मीटर स्थापना हेतु 10 करोड़, और चम्पावत में ग्रामीण सड़कों के सुधार हेतु 3.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति शामिल है।
Related posts:
मोटा अनाज के वैश्विक मानकों के विकास पर सराहा गया भारत का प्रस्ताव
मंदाकिनी नदी के तीखे ढलान हैं केदारनाथ क्षेत्र में भू-कटाव और भूस्खलन का प्रमुख कारण
सीएम धामी MP के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन की मिसाल: देहरादून में इंटेंसिव केयर सेंटर की स्थापना, हर बच्चे को मिलेगा स...
CM धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से की भेंट, ‘साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ समेत कई विकास प्रस्तावों पर की...
(Visited 748 times, 2 visits today)

