देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्यरत है और इन प्रयासों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” अभियान को जन आंदोलन बनाने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए जनता को प्रेरित करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है और यही लोकतंत्र की असली शक्ति है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Related posts:
चारधाम यात्रा- तय क्षमता से ज्यादा रजिस्ट्रेशन पर पर्यटन विभाग ने लगायी पाबंदी, पोर्टल पर शुरू हुआ न...
नैनीताल के गेठिया इलाके में खाई में पड़े मिले दो शव, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
गढ़वाल विश्वविद्यालय हेमवती नन्दन बहुगुणा की विकासवादी सोच का परिणाम है- मुख्यमंत्री धामी
शीतकाल में भी गुलज़ार हुआ पहाड़, उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा बना रही नया इतिहास
दिनदहाड़े गांव में घुसा गुलदार का जोड़ा, महिलाओं ने चीखते-भागते बचाई जान , ग्रामीणों ने मांगी सुरक्ष...
(Visited 1,664 times, 1 visits today)
