देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना और सम्मान की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला नवरात्रि पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन की परंपरा बालिकाओं के सम्मान और गौरव से जुड़ी है, जो हमें समाज में बेटियों को उच्च स्थान देने की सीख देती है।
Related posts:
ब्रिटिश समिति की रिपोर्ट पर भारत का तीखा पलटवार – ‘आरोप निराधार, भारत-विरोधी एजेंडा’
इसरो के निशुल्क कोर्स से छात्रों को मिलेगा स्पेस रिसर्च और रिमोट सेंसिंग का ज्ञान
दिल्ली रैली के नारों पर भाजपा का तीखा प्रहार: महेंद्र भट्ट बोले-कांग्रेस सार्वजनिक माफी मांगे, वरना ...
नागपुर में सनसनी: गर्लफ्रेंड का नंबर न देने पर खूनी हमला, युवक की मौत, दोस्त गंभीर
चुनावी तैयारी तेज: उत्तराखंड में 20 हजार से ज्यादा BLA नियुक्त, शत-प्रतिशत लक्ष्य की ओर कदम
(Visited 1,135 times, 1 visits today)

