मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और भारतीयता का प्रतीक है। यह हमारी राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का आधार है, जो समाज में जागरूकता फैलाने और विभिन्न भाषाओं के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हिंदी को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हिंदी का व्यापक प्रयोग इसके वैश्विक स्तर पर प्रसार का उदाहरण है। आज विश्व के अनेक विश्वविद्यालयों में हिंदी का अध्ययन किया जा रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदी स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक सामाजिक चेतना और संघर्ष की भाषा रही है। राज्य सरकार द्वारा भी हिंदी के प्रचार-प्रसार और विकास हेतु सतत कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें, ताकि यह भारतीयता की समृद्ध धरोहर बनकर आगे बढ़े।

हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश स्पष्ट: हिंदी हमारी अस्मिता, संवाद का माध्यम, और समाज को एक सूत्र में बांधने वाली भाषा है। इसका विकास हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

(Visited 3,738 times, 1 visits today)