नंदा राजजात यात्रा 2026 को भव्य बनाने की तैयारी शुरू, अल्मोड़ा व कुमाऊँ क्षेत्र को मिला विकास का बड़ा रोडमैप: सीएम धामी

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माँ नंदा राजजात यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सशक्तिकरण का मंच है। उन्होंने घोषणा की कि 2026 में होने वाली इस दिव्य यात्रा को भव्य बनाने में सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

सीएम धामी ने बताया कि —

  • 146 करोड़ की लागत से मानसखंड पर्वत माला मिशन के तहत कुमाऊँ के पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण।

  • बेस अस्पताल व सोमेश्वर में नए भवन और 100 बेड का उपजिला चिकित्सालय।

  • अल्मोड़ा में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक और महिला चिकित्सालय का अपग्रेडेशन।

  • 922 करोड़ की लागत से अल्मोड़ा-बागेश्वर सड़क का चौड़ीकरण।

  • उड़ान योजना के तहत अल्मोड़ा में हेली सेवाएं और 25 से अधिक स्थानों पर पार्किंग निर्माण।

  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन और चौखुटिया में हेलीपैड का निर्माण।

  • ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ अभियान के तहत अल्मोड़ा में नशा मुक्ति केंद्र।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए “एक जनपद, दो उत्पाद”, “हाउस ऑफ हिमालयाज”, “स्टेट मिलेट मिशन”, “एप्पल मिशन”, नई पर्यटन नीति और “वेड इन उत्तराखंड” जैसी योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून लागू, 6,500 एकड़ भूमि लैंड जिहाद से मुक्त कराई गई है, 250 अवैध मदरसे सील किए गए हैं और अब 2026 के बाद बोर्ड मान्यता रहित मदरसे बंद होंगे।

सीएम धामी ने घोषणा की कि माँ नंदा देवी मंदिर का पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण पारंपरिक पर्वतीय शैली में किया जाएगा। इसके साथ ही डीनापानी में “नंदादेवी हस्तशिल्प ग्राम” स्थापित होगा, जहाँ स्थानीय महिलाओं के उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों से जोड़ा जाएगा।

(Visited 724 times, 1 visits today)