देहरादून: अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की।
सीएम धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोरतम दंड सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और हरियाणा सरकार इस मामले में हर संभव कदम उठाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Related posts:
मूल निवास प्रमाण-पत्र धारकों को अब स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने की बाध्यता नहीं होगी- सचिव विनोद सु...
इजरायल -हमास युद्ध: भारत के लोग इस कठिन समय में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं- पीएम मोदी
गर्मी में 'ठंडे जहर' से सतर्क : खुले में बिक रहा पैकेज्ड पानी और पेय पदार्थ स्वास्थ्य के लिए खतरा
कर्णप्रयाग- ग्वालदम हाईवे में कार हादसा, कार के ऊपर बोल्डर गिरने से दोनों दंपत्ति की हादसे में मौत
BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, बंगाल में बढ़ा सियासी तना
(Visited 1,505 times, 1 visits today)

