उत्तरकाशी आपदा: हेलीकॉप्टर ठप, भागीरथी में राफ्ट से गैस सिलिंडर और जरूरी सामान पहुंचा राहत दल

file photo

 

 

TMP: उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में रविवार को भी मौसम ने राहत कार्यों में बड़ी बाधा डाली। लगातार बारिश और खराब विजिबिलिटी के कारण हेलीकॉप्टर दिनभर उड़ान नहीं भर सके।

राफ्ट बना सहारा, गैस सिलिंडर और सामान नदी पार

हिम्मत हारने के बजाय प्रशासन और राहत दल ने भागीरथी नदी में राफ्ट उतारकर गैस सिलिंडर और अन्य आवश्यक सामान एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाया। वहां से इन्हें गांवों तक भेजा गया। अब तक 57 गैस सिलिंडर और 45 लोगों को सुरक्षित पार कराया जा चुका है।

कई एजेंसियों की संयुक्त मोर्चाबंदी

इस काम में आपदा प्रबंधन विभाग, SDRF, अग्निशमन, NIM और पूर्ति विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं। सभी एजेंसियां मिलकर रसद और राहत सामग्री गांव-गांव तक पहुंचा रही हैं।

कटे गांवों के लिए एक माह का अग्रिम राशन

गंगोत्री हाईवे ध्वस्त होने से कटे हुए उपला टकनौर के आठ गांव – सुक्की, जसपुर, पुराली, झाला, मुखबा, धराली, हर्षिल और बगोरी के लिए झाला अन्न भंडार से एक माह का अग्रिम राशन भेजा गया है।

डीएम ने दिए निर्देश, भंडारन पक्का

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत सामग्री पहुंचे और अन्न भंडार में पर्याप्त भंडारण बना रहे, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

(Visited 2,007 times, 1 visits today)