उत्तराखंड में डिजिटल क्रांति: CM धामी ने लॉन्च किए 5 बड़े ICT इनोवेशन, ‘हिल से हाइटेक’ मंत्र पर जोर

 

 

TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन से प्रदेश में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम 5 नई सेवाओं का शुभारंभ किया। इनमें डिजिटल उत्तराखण्ड एप, S3Waas आधारित 66 सरकारी वेबसाइटें, जीआईएस आधारित कूड़ा वाहन ट्रैकिंग, AI-सक्षम 1905 सीएम हेल्पलाइन, और अतिक्रमण निगरानी एप शामिल हैं।

मुख्य बिंदु:

  • नए लॉन्च:

    1. डिजिटल उत्तराखण्ड एप – सरकारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध।

    2. 66 नई सरकारी वेबसाइट – सुरक्षित, त्वरित और पारदर्शी जानकारी।

    3. जीआईएस आधारित ऐप – शहरी क्षेत्रों में कूड़ा वाहनों की रियल-टाइम ट्रैकिंग।

    4. AI इंटीग्रेशन के साथ 1905 सीएम हेल्पलाइन – शिकायतों का ऑटो-केटेगराइजेशन और तेज समाधान।

    5. अतिक्रमण निगरानी ऐप – फोटो/वीडियो अपलोड कर तत्काल कार्यवाही।

  • मुख्यमंत्री की घोषणाएं:

    • नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर व डिजास्टर रिकवरी मैकेनिज्म।

    • राज्य एआई मिशन – एक्सीलेंस सेंटर के रूप में विकसित।

    • रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर की स्थापना।

    • विशिष्ट आईटी कैडर बनाने की योजना।

  • CM का विज़न:

    • “हिल से हाइटेक” मंत्र के तहत तकनीकी दक्षता को बढ़ावा।

    • ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल, सीएम डैशबोर्ड, ई-संजीवनी, टेलीमेडिसिन और “अपणी सरकार” पोर्टल जैसी सेवाओं का विस्तार।

    • 886 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध, 95% गांवों तक दूरसंचार पहुंच।

  • कार्यक्रम में उपस्थित:

    विधायक खजानदास, प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव नितेश झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित वरिष्ठ अधिकारी।

(Visited 3,051 times, 1 visits today)