श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बादल फटने की त्रासदी, पाबौं और थलीसैंण ब्लॉक के कई गांव प्रभावित, दो की मौत

PHOTO - MERU PAHAD

 

 

पौड़ी गढ़वाल:  श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पाबौं और थलीसैंण ब्लॉकों में बादल फटने की दुखद घटना सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। प्राकृतिक आपदा के कारण जन-धन की भारी हानि की आशंका जताई जा रही है।

भूस्खलन में दो लोगों की मृत्यु

पाबौं ब्लॉक के बुंरासी गांव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें दो ग्रामीण मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह खबर जैसे ही प्रशासन तक पहुँची, जिलाधिकारी, आपदा प्रबंधन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गईं

प्रभावित गांवों की सूची

पाबौं ब्लॉक के बुंरासी, फल्दवाडी और मनखोली, वहीं थलीसैंण ब्लॉक के कफल्ड, मरोड़ा, भरनौ, भैड़गांव, कल्याणखाल, बूंगीधार, मैरवा, पापतोली, भैसवाडा़, कुणेथ, मैखुली और सासों गांवों में भारी तबाही की सूचना है। ग्रामीण इलाकों में मकानों को नुकसान, खेतों में मलबा भरने और रास्तों के बाधित होने की खबरें आ रही हैं

प्रशासन पूरी तरह सतर्क

जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सभी प्रभावित गांवों तक राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा और अन्य सहायता पहुँचाने के लिए टीमें अलर्ट मोड पर कार्य कर रही हैंजहां-जहां संपर्क मार्ग टूटे हैं, वहां SDRF और लोक निर्माण विभाग की मदद से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है

जनता से प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी प्रशासनिक इकाई से संपर्क करें। साथ ही नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आई यह आपदा एक बार फिर पहाड़ों की संवेदनशीलता और प्राकृतिक चुनौतियों को उजागर करती है। ऐसे समय में सरकार, प्रशासन और आम जन का समन्वय ही राहत का सबसे बड़ा सहारा बनता है।

(Visited 1,373 times, 1 visits today)