Site icon The Mountain People

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त होगी जारी, देहरादून में CM धामी की अध्यक्षता में कृषक गोष्ठी का आयोजन

 

 

 

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अगस्त 2025 (शनिवार) को वाराणसी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त जारी की जाएगी। इस अवसर को राज्य में व्यापक रूप से मनाया जाएगा।

इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून के हरबंश कपूर मैमोरियल कम्युनिटी हॉल, गढ़ी कैन्ट में प्रातः 9.00 बजे से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी के दौरान प्रधानमंत्री के वाराणसी कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे किसान सीधे जुड़ सकें और योजना के लाभों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

कृषक गोष्ठी में होगी बड़ी भागीदारी

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, क्षेत्रीय सांसद, विधायकगण, विभिन्न दायित्वधारी, कृषि एवं रेखीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, तथा बड़ी संख्या में कृषक भाग लेंगे। गोष्ठी के माध्यम से किसानों को योजनाओं की जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन, और फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के पात्र किसानों को वार्षिक ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन किश्तों में दी जाती है, जिससे वे कृषि संबंधी खर्चों में राहत पा सकें। उत्तराखंड में इस योजना से लाखों किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

Exit mobile version