सीजफायर के बाद मिसाइल हमला, ट्रंप का इजरायल को अल्टीमेटम – ‘अपने पायलटों को वापस बुलाओ’

 

 

 

TMP: मिडिल ईस्ट में बीते 12 दिनों से जारी तनाव के बीच सोमवार को उस वक्त राहत की खबर आई, जब ईरान और इजरायल ने संघर्षविराम (Ceasefire) की घोषणा की। लेकिन इस सुकून भरे पल को चंद घंटों बाद ही झटका तब लगा, जब इजरायल ने अचानक मिसाइल अटैक कर दिया। इस पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा, “उन बमों को मत गिराओ। अगर तुमने ऐसा किया, तो यह एक बड़ा उल्लंघन होगा। अपने पायलटों को तुरंत वापस बुलाओ।” ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उन्हें यह कतई पसंद नहीं आया कि इजरायल ने सीजफायर के बाद हमला किया।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की परमाणु क्षमताओं को अमेरिका ने नष्ट कर दिया है और अब तेहरान कभी भी परमाणु कार्यक्रम को दोबारा शुरू नहीं कर सकेगा। हालांकि, ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख ने ट्रंप के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनके परमाणु कार्यक्रम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और इसकी योजनाएं पहले से तय थीं।

12 दिन की जंग में ‘दुश्मन घुटनों पर’ – ईरान

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के संभावित हमलों को भांपते हुए पहले ही फोर्डो और इस्फहान के परमाणु केंद्रों से अहम उपकरण हटा लिए थे। ईरानी अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने सिर्फ 12 दिनों में ही दुश्मनों को घुटनों पर ला दिया।

ईरान ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसके आखिरी मिसाइल हमले बीयरशेवा शहर पर हुए हमले के दौरान हुए थे। अगर इजरायल ने संघर्षविराम के बाद फिर कोई हमला किया, तो उसे उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

कतर ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका

इस पूरे संकट को शांत करने में कतर ने अहम भूमिका निभाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने कतर के अमीर से अनुरोध किया था कि वे ईरान को सीजफायर के लिए मनाएं। इसके बाद कतर के प्रधानमंत्री की मध्यस्थता से ईरान संघर्षविराम पर सहमत हुआ। ईरान के उप विदेश मंत्री ने कतर का औपचारिक धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी पहल से मिडिल ईस्ट में तनाव कम हुआ है।युद्धविराम की घोषणा के बाद भी क्षेत्र में अस्थिरता बनी हुई है। अमेरिका, ईरान, इजरायल और कतर के बीच गहराई से चल रहे राजनीतिक समीकरणों ने एक बार फिर साबित किया है कि मिडिल ईस्ट में शांति की राह अब भी लंबी है।

(Visited 548 times, 1 visits today)