आर्थिक विकास को मिलेगी नई दिशा: CM धामी की अध्यक्षता में रणनीतिक सलाहकार समिति की पहली बैठक संपन्न

 

 

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना था।

मुख्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “राज्य के समग्र विकास के लिए रणनीतिक सलाहकार समिति की भूमिका निर्णायक होगी। यह समिति न केवल नवाचार को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायक बनेगी।”

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि समिति के सुझाव और मार्गदर्शन से राज्य में आर्थिक सुधार, रोजगार सृजन और सामाजिक उत्थान को नया आयाम मिलेगा।

समिति का मुख्य उद्देश्य:

 विकास योजनाओं की रणनीतिक रूपरेखा तैयार करना

 नवाचार आधारित समाधान सुझाना

 संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना

 राज्य की नीतियों में दीर्घकालिक स्थायित्व लाना



रणनीतिक सलाहकार समिति के गठन और संचालन से उत्तराखंड को विकास की एक नई सोच और दृढ़ रणनीतिक दिशा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में यह पहल राज्य को “विकसित उत्तराखंड” की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

(Visited 496 times, 1 visits today)