Site icon The Mountain People

ऑपरेशन सिंदूर’: पहलगाम हमले का खूनखराबा बना भारत की जवाबी कार्रवाई की चिंगारी

 

 

 

TMP : पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। 28 निर्दोष पर्यटकों की जान जाने के बाद भारत ने न सिर्फ कड़ा संदेश दिया, बल्कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले कर एक रणनीतिक और भावनात्मक प्रतिक्रिया भी पेश की।

7 मई को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत न सिर्फ अपने नागरिकों की रक्षा करना जानता है, बल्कि हर आँसू का हिसाब भी लेता है।

लोगो बना ‘सिंदूर की चुप्पी का जवाब’

इस ऑपरेशन की खास बात इसका गहराई से सोचा गया नाम और लोगो रहा, जिसे सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह ने डिज़ाइन किया।

लोगो में ऑपरेशन का नाम “Sindoor” बड़े अक्षरों में लिखा गया, जिसमें ‘O’ का आकार लाल सिंदूर की कटोरी जैसा है – वह सिंदूर जो विधवा हुई महिलाओं की मांग से बह गया

यह लोगो हर उस स्त्री का प्रतीक है, जिसने आतंक की वजह से अपने पति को खोया। यह सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि एक चीखती हुई प्रतिज्ञा थी – “अब कोई सिंदूर और नहीं बहेगा।”

यह भी पढ़ें – सात जिंदगियों का अंत… पंचकूला में देहरादून के पूरे परिवार की सामूहिक आत्महत्या से मचा हड़कंप!

प्रधानमंत्री ने खुद दी थी ‘सिंदूर’ नाम को मंजूरी

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस नाम को मंजूरी दी थी। नाम चुनने के पीछे भावनाओं की गहराई और सांस्कृतिक जुड़ाव को केंद्र में रखा गया। यह नाम सिर्फ एक ऑपरेशन का टाइटल नहीं, हर उस घर की आवाज़ था जो पहलगाम में उजड़ गया।

भारत ने अतीत में अपने सैन्य अभियानों को अक्सर पौराणिक और सांस्कृतिक अर्थवत्ता वाले नाम दिए हैं – लेकिन ऑपरेशन सिंदूर इस श्रृंखला में सबसे अधिक भावनात्मक और निजी बन गया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना नया राष्ट्रीय प्रतीक

इस ऑपरेशन की सफलता पर देशभर में गर्व और संतोष की भावना देखी गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने न केवल सेना की प्रशंसा की, बल्कि लोगो और नाम के प्रतीकात्मक अर्थ को भी बड़े स्तर पर सराहा।

यह एक स्पष्ट संदेश था —

“अगर आप हमारे नागरिकों के सिंदूर को मिटाने की कोशिश करेंगे,

तो हम जवाब हर कतरे से देंगे – साफ, सटीक और संगठित।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य कार्यवाही नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय भाव है। यह उस पीड़ा की परिणति है, जो सिर्फ आँसुओं से नहीं, जवाब से कम होती है। भारत अब चुप नहीं बैठता, सोच-समझकर वार करता है।

Exit mobile version