Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग के निकट बने नवनिर्मित बाबा बौखनाग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह धार्मिक आयोजन दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री सुरंग के ब्रेकथ्रू स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि 2023 में सुरंग हादसे के दौरान 41 मजदूर 17 दिन तक भीतर फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था, जो अब पूर्ण हुआ है।
करीब 853 करोड़ की लागत से बन रही यह सुरंग गंगोत्री-यमुनोत्री को जोड़ते हुए 26 किमी की दूरी कम करेगी और चारधाम यात्रियों को बड़ी राहत देगी।
आज का दिन आस्था, संकल्प और विकास के संगम का प्रतीक बन गया है।
Related posts:
श्री झण्डा जी महोत्सव-2025: भक्ति और आस्था की अद्भुत झलक, संगतों की उमड़ी श्रद्धा में रंगी दरबार साह...
योग बना जन-जन की शक्ति: मुख्यमंत्री धामी ने किया योग, प्रदेशवासियों से की दिनचर्या में शामिल करने की...
जनगणना 2027: डिजिटल तैयारी पूरी, उत्तराखंड में 25 अप्रैल से घर-घर सर्वे शुरू
इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए एक कानूनी उम्र निर्धारित करे केंद्र सरकार, इंटरनेट से बच्चों ...
गांवों से राष्ट्र निर्माण की नींव: पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा तकनीकी और वित्तीय प्रशिक्षण – सीएम ...
(Visited 1,299 times, 1 visits today)

