पीटीआई। वित्त वर्ष 2024-25 के पहले आठ महीनों में 11.70 लाख बच्चों की पहचान स्कूल छोड़ने वालों के रूप में हुई। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 7.84 लाख बच्चे स्कूल से बाहर हैं। झारखंड में 65 हजार और असम में 63 हजार बच्चे स्कूल नहीं जाते।
ग्रामीण साक्षरता में बड़ा सुधार
पिछले दशक में ग्रामीण भारत की साक्षरता दर 67.77% से बढ़कर 77.50% हुई। महिला साक्षरता में 14.50% का इजाफा देखा गया, जो 70.40% तक पहुंच गई।
एआई शिक्षा को नई उड़ान
2024-25 में 7.90 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 9 और 10 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पाठ्यक्रम को चुना, जबकि 11वीं और 12वीं में 50 हजार से ज्यादा छात्रों ने इस आधुनिक विषय को अपनाया।
Related posts:
उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला, CBI करेगी अधिकारियों-कर्मियों से पूछताछ
सीएम धामी ने किया स्यानाचट्टी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वास...
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े अस्पतालों की दौड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
भारतीय शेयर बाजार में चीन और मिडिल ईस्ट की उठापटक से हलचल : सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का, 9 लाख करोड़ रुप...
(Visited 2,672 times, 1 visits today)

