पीटीआई। राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपतियों को विभिन्न अवसरों पर मिले चुनिंदा उपहारों की नीलामी होगी। शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति भवन के वेब पोर्टल के माध्यम से पहले चरण में, लगभग 250 बेहतरीन उपहारों की नीलामी की जाएगी।
नीलामी से प्राप्त आय जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए दान की जाएगी। नीलामी के लिए बोली पांच अगस्त से 26 अगस्त तक लगाई जा सकेगी। सबसे अधिक बोली लगाने वालों को वस्तुएं सौंप दी जाएंगी।
नीलामी ई-उपहार नामक एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी। इस पोर्टल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को लांच किया था। वेबसाइट के माध्यम से, बोलीदाता अपनी पसंदीदा वस्तुओं के लिए बोलियां लगा सकते हैं। आनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
Related posts:
राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
गुप्तकाशी में मुख्यमंत्री धामी ने चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ
सिलक्यारा टनल में फिर हादसा! लाइनिंग का हिस्सा गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत
मुख्यमंत्री धामी ने सतर्कता सप्ताह का किया शुभारंभ, 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 तक चलेगा सतर्कता सप...
हल्द्वानी में फिर रफ्तार पकड़ेगी गैस पाइपलाइन, नवाबी रोड की कॉलोनियों तक पहुंचेगी सप्लाई
(Visited 2,277 times, 1 visits today)

