मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आने के बाद अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक अंतर्गत तुलेड़ी गांव में रहने वाले बुजुर्ग धर्म सिंह को दो वर्ष के लंबे समयांतराल के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। रेटिना और अंगूठे का स्कैन न होने की वजह से धर्म सिंह की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही थी। जिस कारण वह इस योजना से वंचित चल रहे थे।
सोमवार को प्रधानमंत्री ने दिल्ली से सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करी तो स्थानीय लोगों ने धर्म सिंह के मामले को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री से मामले में कार्रवाई की मांग की।
मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बुजुर्ग की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद सचिव शैलेश बगोली ने मामले को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बुजुर्ग की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए। सचिव के आदेश मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारी बुजुर्ग के घर पहुंचें और उनकी ई-केवाईसी करवाई गई। अब जल्द ही धर्म सिंह को भी अन्य किसानों की भांति किसान सम्मान निधि मिलनी शुरू हो जाएगी। केवाईसी होने और उनके मामले का त्वरित संज्ञान लेने पर बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार बुजुर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है। हमारा प्रयास डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करना है।
Related posts:
भारतीय सेना ने यूपी व उत्तराखंड के अग्निवीरों की भर्ती स्किम की घोषित, अगस्त से दिसंबर तक होंगी 10 र...
तमकनाला हादसे पर CM धामी की लगातार नजर, कनेक्टिविटी बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राजस्व वादों के निस्तारण और ऑनलाइन म्यूटेशन लागू करने के दिए निर्देश
ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत का सख्त संदेश! 33 देशों में गूंजा आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकता का स्वर
पीएमजीएसवाई में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: मुख्य अभियंता एस.एन. सिंह हटाए गए, कई इंजीनियरों को कारण ...
(Visited 1,784 times, 1 visits today)

