मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने मीडिया सेंटर सचिवालय में उत्तराखण्ड की 2 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के सम्बन्ध में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य की दो विधानसभा सीटों 04- बद्रीनाथ और 33-मंगलौर के लिए उप निर्वाचन की तिथि घोषित की जा चुकी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा सीट 04- बद्रीनाथ और 33-मंगलौर के विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 14 जून 2024(शुक्रवार) को अधिसूचना जारी की जायेगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 जून 2024(शुक्रवार) है। 24 जून 2024(सोमवार) तक नामांकनों की जांच की जायेगी। जो प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहेंगे, उनके लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून 2024(बुधवार) तक होगी। दोनों विधानसभा सीट पर 10 जुलाई 2024(बुधवार) को मतदान होगा और 13 जुलाई 2024(शनिवार) को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद चमोली और जनपद हरिद्वार में आज से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है, जो 15 जुलाई 2024(सोमवार) तक रहेगी।
उत्तराखण्ड राज्य में विधानसभा उप निर्वाचन के लिए बद्रीनाथ विधान सभा सीट में 210 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर 01 लाख 02 हजार 145 मतदाता एवं 2566 सर्विस मतदाता है। मंगलौर विधानसभा सीट पर 132 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। मंगलौर विधानसभा सीट पर 01 लाख 19 हजार 930 मतदाता और 255 सर्विस मतदाता हैं। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्रा और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास मौजूद थे।
Related posts:
चंद्रमा पर प्रतिकूल मौसम के कारण 'प्रज्ञान' के इलेक्ट्रॉनिक सर्किट अगर नहीं हुए हैं क्षतिग्रस्त, तो ...
बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपहरण बढ़े, NCRB रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े
उच्च शिक्षा में आमूलचूल बदलाव की तैयारी: संसद में नया शिक्षा विधेयक, पूरी नियामक व्यवस्था बदलेगी
“सस्टेनेबल डेवलपमेंट में उत्तराखंड बनेगा मॉडल स्टेट” — दून विश्वविद्यालय में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर...
CM धामी का औचक निरीक्षण: हेल्पलाइन शिकायत पर खुद पहुंचे जाखन, अधिकारियों को लगाई फटकार
(Visited 922 times, 1 visits today)

