श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क डिलीवरी की सेवा शुरू हो गई है। आज से ही गर्भवती महिलाएं निःशुल्क सेवा का लाभ ले सकती हैं। 31 जुलाई 2024 तक कोई भी गर्भवती महिला निःशुल्क डिलीवरी का लाभ ले सकती हैं। यह योजना जनरल वार्ड में डिलीवरी के लिए भर्ती होने वाली सभी प्रसूताओं के लिए लागू है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर (से.नि.) डाॅ प्रेरक मिततल ने दी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर (से.नि.) डाॅ प्रेरक मिततल ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोई भी गर्भवती महिला 31 जुलाई तक निःशुल्क डिलीवरी की सेवा का लाभ ले सकती है। यदि किसी गर्भवती महिला का पंजीकरण 31 जुलाई से पूर्व हो चुका होगा और डिलीवरी की तिथि 31 जुलाई से आगे की है तो डिलीवरी के ऐसे मामलों को 31 जुलाई से आगे भी डिलीवरी के लिए निःशुल्क डिलीवरी सेवा का लाभ दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के आधार पर निःशुल्क डिलीवरी सेवा को 31 जुलाई से आगे बढ़ाए जाने की भी योजना प्रगतिशील है। नार्मल एवम् सिजेरियन दोनों तरह की डिलीवरी के लिए कोई भी शुल्क प्रसूता को नहीं देना होगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से डिलीवरी के दौरान दवाईयां भी प्रसूता को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। डिलीवरी से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सहायता,जानकारी एवम् निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए 9548348729 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Related posts:
CM धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने क...
उपराष्ट्रपति का कड़ा संदेश: "देश विरोधी Narratives फैलाने वाले पूर्व पदाधिकारी हैं, युवाओं को भ्रमित...
WINGS INDIA 2026 में उत्तराखंड को बड़ी उपलब्धि, एविएशन और इकोसिस्टम के प्रचार में देश का सर्वश्रेष्ठ...
सीएम धामी ने अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक दिवाकर भट्ट का हाल जाना, चिकित्सा सुविधाएँ सुनिश्चित करन...
वन उपज रक्षकों को हाईकोर्ट से राहत, पुराने ग्रेड-पे के आधार पर मिलेगा वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ
(Visited 1,401 times, 1 visits today)

