मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मिलने वाले उपहारों को लेकर नवीन पहल की है। मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रमों में उन्हें जो विभिन्न प्रकार के उपहार मिलते हैं, उनके मूल्य का आंकलन कर उनकी नीलामी की जाए और इससे मिलने वाली रकम को जनहित के कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। साथ ही कोई सामान्य व्यक्ति भी नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी हाल ही में लोगों से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। इससे भावी पीढ़ी में ज्ञान का भंडार बढ़ेगा व दिमाग का भी पोषण होगा। पौधा भेंट करना भी बुके का विकल्प हो सकता है। अब, इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने एक और नवीन एवं अभिनव पहल की है। दरअसल, मुख्यमंत्री उत्तराखंड या उत्तराखंड से बाहर कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं तो लोग तमाम उपहार उन्हें भेंट करते हैं। शॉल से लेकर पेंटिंग, विभिन्न प्रकार की आकृतियां उन्हें भेंट की जाती हैं।
अब मुख्यमंत्री ने इसे लेकर अपने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देशित किया है कि उन्हें जो भी उपहार कार्यक्रमों में मिलते हैं उनके मूल्य की गणना कर इनकी नीलामी की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस नीलामी से प्राप्त होने वाली धनराशि का इस्तेमाल जनहित के विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस हेतु सचिव को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को प्रारंभ किया जा सके।
Related posts:
सीएम धामी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आवास में दिनभर जुटे शुभचिंतक, बधाइयों का सिलसिला जारी
“PRD जवानों को मिला बड़ा तोहफ़ा: CM धामी ने घोषित किया विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान, मानदेय और सुविधाओं...
देवडोलियों की गूंज और भागीरथी की धार के बीच शुरू हुआ उत्तरकाशी का माघ मेला
प्लाईवुड उद्योग में गुणवत्ता पर जोर: BIS देहरादून ने काशीपुर में इंडस्ट्री मीट कराई
बजट डे पर टूटा सोने-चांदी का तिलिस्म: गोल्ड में हजारों की गिरावट, सिल्वर भी फिसला भारी
(Visited 488 times, 1 visits today)

